बारिश में विद्युत विभाग बना लोगों की परेशानी का कारण, पार्षद भी समस्याओं का नहीं करवा पा रहे है समाधान

बारिश में विद्युत विभाग बना लोगों की परेशानी का कारण, पार्षद भी समस्याओं का नहीं करवा पा रहे है समाधान
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

कई वार्डों में लाईटें है बंद, निगम का ध्यान नहीं- पूर्व सभापति नारायणी
दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। वार्ड पार्षदों को फिर वार्डवासियों के चौखट पर जाना है,लेकिन दुर्ग नगर निगम में व्याप्त अव्यवस्था के कारण पार्षद अपने वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण कराने में अपने आप को असहज महसुस कर रहे है। जिससे पार्षद समस्या लेकर आए वार्डवासियों से मिलने में अब परहेज करने लगे है या फिर उन्हें गोल-मोल जवाब देकर रवाना कर रहे है। पार्षद जानते है कि यह वार्ड की समस्याओं का हल नहीं है,लेकिन नगर निगम में व्याप्त अव्यवस्थाओं ने न चाहते हुए भी यह सब करने पार्षदों को बेबस कर दिया है। मौजूदा हाल में पार्षदों की इस बेबसी का मुख्य जड़ नगर निगम का विद्युत विभाग बना हुआ है। जहां लाईटें व अन्य विद्युत उपकरणों का अभाव है। यह समस्या विभाग में लंबे समय से चली आ रही है। जिससे कई वार्डों की स्ट्रीट लाईटें बंद पड़ी हुई है। वार्ड पार्षदों व जनता की शिकायत पर नगर निगम के विद्युत विभाग से केवल एक ही जवाब मिलता है कि  अभी विभाग में लाईटें नही है। विभाग को लाईटें उपलब्ध होने पर वार्ड में लाईट लगा दी जाएगी,लेकिन अधिकांश वार्डों के कई स्थानों में लाईटों के बंद होने से वार्डवासियों को हो रही परेशानियों को नगर निगम के जिम्मेदार लोग समझने तैयार नहीं है। जिससे कई वार्डों में नगर निगम के लचर व्यवस्था के  खिलाफ आक्रोश पनपना स्वाभाविक है। नगर निगम के विद्युत विभाग से लाईट उपलब्ध नहीं होने से शहर के अन्य वार्डों की तरह वार्ड-25 गायत्री मंदिर वार्ड के रहवासी भी परेशान है।
वार्ड के पार्षद और पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी वार्ड में बंद पड़ी लाईटों को लेकर विद्युत विभाग के कई चक्कर काट चुके है,लेकिन उनके वार्डवासियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड पार्षद व पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी ने कड़े शब्दों में कहा है कि नगर निगम की व्यवस्था चरमरा गई है। वार्डों में केवल स्ट्रीट लाईटें ही नहीं अन्य  व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। जिससे वार्डवासी परेशान है।
श्री नारायणी ने कहा है कि बरसात के मौसम में शहरी विद्युत व्यवस्था का दुरुस्त होना अति आवश्यक है। इस मौसम में सर्प,बिच्छू व अन्य जहरीले जीव-जन्तु ज्यादा निकलते है,वहीं आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि होती है। ऐसी स्थिति में वार्डों में अंधरोपन नागरिकों के लिए खतरनाक स्तिथि पैदा कर सकता है। नगर निगम में बैठे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी चिंता करनी चाहिए,लेकिन वे आग लगे बस्ती में, मौज करो मस्ती में कहावत को चरितार्थ करते नजर आ रहे है। जिससे बरसात के मौसम में अधिकांश वार्डों की स्ट्रीट लाईटें बंद होने से वार्डों के कई स्थानों में अंधेरा छाया हुआ है,जो समस्या वार्डवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। श्री नारायणी ने कहा है कि नगर निगम के विद्युत विभाग में लाईटें व विद्युत उपकरण नहीं होने की समस्या को जिम्मेदारों को गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल लाईटों की उपलब्धता सुनिश्चित कर वार्डवासियों को अंधेरे से राहत पहुंचाना चाहिए।