बूथ स्तर से बनेगी सभी सदस्यों की कुंडली, प्रदेश संगठन के पास भी रहेगा अब पूरा रिकॉर्ड

बूथ स्तर से बनेगी सभी सदस्यों की कुंडली, प्रदेश संगठन के पास भी रहेगा अब पूरा रिकॉर्ड
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

रायपुर । प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। हालांकि 6 सितंबर को बूथों से सामान्य लोगों को सदस्य बनाने का काम प्रारंभ होगा। इस बार जहां मिस काल से सदस्य बनेंगे, वहीं बूथ स्तर से ही सभी सदस्यों की पूरी कुंडली बनाकर रखी जाएगी।
बूथों के बाद शक्ति केंद्र, मंडल, जिलों और फिर प्रदेश स्तर पर भी सभी सदस्यों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके पहले मिस कॉल करके सदस्य बना दिए जाते थे, लेकिन यहां पर रिकॉर्ड नहीं रहता था, लेकिन इस बार जिनको भी ऑनलाइन सदस्य बनाया जाएगा, उनका ऑफलाइन रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। 
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने अपने पुराने 18 करोड़ सदस्यों की सदस्यता रद्द करके नए सिरे से देशभर में सदस्यता अभियान सितंबर से चलाने का फैसला किया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ भी लगातार तैयारी चल रही है। मडंलों से लेकर जिलों और अब अंत मं संभाग स्तर की बैठक करके तैयारी पूरी कर ली गई है। सबकी जिम्मेदारी भी तय हो गई है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक वार रूम भी बना दिया गया है। प्रदेश संगठन ने 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। हर बूथ में 200 सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश में करीब 25 हजार बूथ है। ऐसे में 50 लाख का लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा।