तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, मैक्स वाहन और रोडवेज बस में टक्कर, 15 की मौत

तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, मैक्स वाहन और रोडवेज बस में टक्कर, 15 की मौत
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

हाथरस। हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। सभी आगरा के रहने वाले हैं। हादसे में घायल आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के सेंगरा निवासी शबाना ने बताया कि वह सासनी क्षेत्र के मुकंद खेरा गांव में अपनी ननद की ददिया सास की तेरहवीं में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थी। शबाना के मुताबिक, मैक्स में करीब 35 लोग सवार थे।

मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।