विधायक ललित चंद्राकर ने ली सारठ विधानसभा क्षेत्र तीनों मंडल पालाजोरी, पथरडाह सारठ की कोर कमेटी की बैठक

विधायक ललित चंद्राकर ने ली सारठ विधानसभा क्षेत्र तीनों मंडल पालाजोरी, पथरडाह सारठ की कोर कमेटी की बैठक
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

- लक्ष्य अटल है अटल ही रहेगा, वोट कमल है कमल ही रहेगा ...

 दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को  भारतीय जनता पार्टी ने सारठ विधानसभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी के रूम में ज़िम्मेदारी प्रदान किया और लगातार चुनाव प्रचार  प्रसार अभियान में लगे हुए हैं। इसका निर्वहन करते हुए आज झारखंड दुमका लोकसभा क्षेत्र सारठ विधानसभा क्षेत्र के  तीनों मंडल सारठ पालाजोरी पथरडाह  मंडल के पदाअधिकारीयो से मंडल वार मीटिंग लेकर चल रहे चुनाव प्रचार की स्तिथि की समीक्षा की गई। अंतिम चरण का चुनाव दुमका लोकसभा क्षेत्र में 1 जून होना है। उन्होंने कहा की प्रचार अभियान के लिए अंतिम दो दिन का समय  शेष है इस समय का बेहरत उपयोग किया जाना चाहिए। प्रचार प्रसार बंद होने के बाद पार्टी के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ को सधी हुईं रननीति और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करना है।

आगे उन्होंने कहा की केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार  व श्रीमति सीता सोरेन को सांसद बनाने के लिए हम सब को सधी हुई रणनीति के साथ आगे बढ़ना है, घर घर जाकर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मतदाता तक पहुंचना आवश्यक है । आगे कार्यकर्ताओ के मेहनत की प्रसंसा करते हुए कहा की जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ता तपती धूप में पसीना बहाया है उससे हम सभी ऐतिहासिक चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं। एक एक कार्यकर्ता का मेहनत रंग लायेगा और श्रीमति सीता सोरेन को  प्रचंड मतों से विजई बनाएंगे और 400 पार का जो संकल्प लिए है वो पूरा होगा और झारखंड दुमका लोकसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे झारखंड की 14 सीट जीतेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पिंटू हलधर , चन्द्र शेखर , गौर किशोर, राजेश रजक, महेन्द्र कुमार चोपड़ा, बूथ अध्यक्ष मिहिर चंद्र डे बूथ अध्यक्ष  परेश राणा, गयानंद महतो, राजेन्द्र मुर्मू, अरविंद मुर्मू ,  केशर,राजा मुर्मू,  संजय मिश्र, बेदनाथ डे, गोपाल दास,  सुकान मित्रा, पालम कोड़ा, अजीत महतो गौरी शंकर चार,  बारेन कुमार चार, रंजीत कुमार डे, राजीव कुमार डे, उजल डे, महावीर डे, सुमित डे, जलधार चार, जितेन्द्र डे, पांचू मिर्ज़ा, अजीत कुमार निर्मल व बड़ी संख्या में देव तुल्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।