ब्रेकिंग

बच्चों में संस्कार और आचरण विकसित करना सबसे जरूरी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

667291120261232051002256323.jpg

- उप मुख्यमंत्री अरुण साव साहू समाज के परिचय सम्मेलन में हुए शामिल
- युवक-युवती परिचय पत्रिका का किया विमोचन
दुर्ग। 
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई नगर में आयोजित साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवक-युवती परिचय पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, डॉ. वीरेन्द्र साहू, दीपक ताराचंद साहू, श्यामलाल साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं अन्य समाजजन उपस्थित थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि परिचय सम्मेलन और स्मारिका प्रकाशन का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को कम समय और कम मेहनत में सही जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि रिश्ते तलाशने में होने वाली परेशानियां कम हों। उन्होंने कहा कि बदलते समय और परिस्थितियों के अनुरूप समाज की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाना आवश्यक है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज के लोग शिक्षा, व्यापार और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन बच्चों एवं युवाओं में अच्छे संस्कार और आचरण विकसित करना सबसे महत्वपूर्ण है। केवल शिक्षा और नौकरी की चिंता करने के बजाय माता-पिता को बच्चों के संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अच्छे संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। इसके लिए परिवार संस्कार शिविर आयोजित कर नई पीढ़ी को सही दिशा देने की आवश्यकता है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज में धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को जागरूक और सतर्क रहने तथा समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज आज राजनीति, व्यापार, उद्योग और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। विदेशों में भी समाज के युवा बड़ी कंपनियों में काम कर अपनी पहचान बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि कर्मा जयंती, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सामूहिक आदर्श विवाह जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आगामी परिचय सम्मेलनों में केवल आयोजन तक सीमित न रहकर कम से कम 5 से 10 जोड़ों के विवाह संबंध तय कराने की ठोस योजना और व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि समाज के समय और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.