- समाज के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा
दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई नगर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका प्रकाशन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आज के व्यस्त समय में घर बैठे योग्य वर-वधू की जानकारी उपलब्ध कराने में परिचय सम्मेलन और स्मारिका अत्यंत मददगार साबित होते हैं।
उन्होंने कहा कि डडसेना कलार समाज मेहनती समाज है, जो अपनी ईमानदारी और परिश्रम के बल पर शिक्षा, राजनीति और व्यापार सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाज की प्रगति और तरक्की पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए सामाजिक संगठनों की प्रभावी भूमिका आवश्यक है।
उन्होंने माता-पिता और समाज से अपील की कि नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार, अच्छे विचार और सही मार्गदर्शन प्रदान करें। इस दौरान सांसद विजय बघेल एवं विधायकों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर समाजजनों की सहभागिता का उल्लेख करते हुए कहा कि योग्यता और पार्टी के माध्यम से दायित्व मिलते हैं, और समाज के मान-सम्मान व प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। पिछली बार भी 20 लाख रुपये की घोषणा किए जाने का जिक्र करते हुए इस बार भी समाज के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज के हितों और विकास के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, रिसाली नगर पालिका निगम की महापौर शशि सिन्हा, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, भोजराम सिन्हा सहित समाज के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.