ब्रेकिंग

घायल और बीमार पशुओं की मदद के लिए आगे आई जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, हेल्पलाइन नंबर जारी

975291120260639521002254867.jpg

पशुओं के साथ क्रूरता की शिकायत भी कर सकेंगे आम नागरिक, टोल फ्री नंबर 1962 और 1100 पर मिलेगी सहायता
दुर्ग
। जिले में घायल, बीमार एवं क्रूरता के शिकार बेजुबान पशुओं को समय पर उपचार और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, दुर्ग ने पहल की है। समिति द्वारा पशुओं के इलाज, चिकित्सा सहायता एवं उनके साथ होने वाली क्रूरता की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अब आम नागरिक भी इन नंबरों पर सूचना देकर जरूरतमंद पशुओं की मदद कर सकेंगे।
जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर दुर्ग हैं। वहीं संजय बोहरा को समिति में जिला अशासकीय सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति का कार्यालय उपसंचालक, पशुधन विकास विभाग, गौरव पथ दुर्ग में स्थित है।
समिति के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में घायल पशुओं, बीमार, भूखे-प्यासे तथा किसी व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे पशुओं की सूचना मिलने पर चिकित्सा दल और एंबुलेंस के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं मोबाइल चिकित्सा दल के संपर्क नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
पशुओं के उपचार एवं चिकित्सा सहायता के लिए जारी संपर्क नंबर इस प्रकार हैं।
- उपसंचालक, जिला पशुधन विकास विभाग दुर्ग : 9425208917
-मोबाइल यूनिट चिकित्सा दल : 9407781663
-एंबुलेंस चिकित्सा प्रभारी : 7389532432
- मोबाइल यूनिट सहायक दल : 8827385573
- टोल फ्री हेल्पलाइन : 1962 / 1100
समिति के मनोनीत अशासकीय सदस्य संजय बोहरा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी कोई पशु घायल, बीमार अथवा भूखा-प्यासा दिखाई दे या उसके साथ क्रूरता की जा रही हो तो उसे नजरअंदाज न करें। तत्काल जारी हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देकर उसकी मदद करें।
उन्होंने कहा कि बेजुबान पशु अपनी पीड़ा स्वयं व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसे में उनकी सुरक्षा और उपचार की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक संवेदनशील नागरिक की है। समय पर दी गई एक छोटी-सी सूचना किसी बेजुबान की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.