खेल

फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर, विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

96027112026121148whatsappimage2026-11-27at5.39.51pm.jpeg

-बोले– छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
दुर्ग।
खालसा पब्लिक स्कूल, मालवीय नगर चौक के समीप दुर्ग जिला एवं छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) 2026 में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। पावरलिफ्टिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में खिलाड़ियों का कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और संकल्प सराहनीय है। छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करें, इसके लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि पावरलिफ्टिंग में शारीरिक ताकत के साथ मानसिक दृढ़ता, सही तकनीक, संतुलित आहार और निरंतर अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट इसके तीन प्रमुख इवेंट हैं, जिनमें खिलाड़ी अपने वजन वर्ग के अनुसार अधिकतम वजन उठाने का प्रयास करते हैं। इस तरह के खेल युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर अनुशासन, धैर्य और आत्मनियंत्रण की प्रेरणा देते हैं।
-खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
ललित चंद्राकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। खेलो इंडिया योजना के माध्यम से ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को पहचानकर प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए स्टेडियम, खेल मैदान, जिम और प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, खेल प्रोत्साहन राशि, सरकारी नौकरियों में खेल कोटा तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मान और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी प्रतिभावान खिलाड़ी संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रहे और प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिले।
उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, महासचिव कृष्णा साहू, संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा, संगठन सचिव नमस्कार टंडन, रूही अग्रवाल, मानसी गुलाटी, अनीता तिवारी, आनंद बटेही, गोपाल यादव, दिलीप बरमेचा, दिनेश कुमार गुप्ता, घनश्याम देवांगन एवं अब्दुल वाहिद खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.