
दुर्ग। धर्मनगरी दुर्ग के बांधा तालाब गंजपारा ओर ऋषभ नगर क्षेत्र में प्रस्तावित श्री जयमल आनंद मधुकर रतन स्वाध्याय भवन के भूमि पूजन का पावन आयोजन रविवार को श्रद्धा एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
यह शुभ अवसर श्रमण संघीय प्रथम युवाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री मिश्रीमलजी म.सा. 'मधुकर' के 42वें स्मृति दिवस के पावन प्रसंग पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नेपाल केसरी, मानव मिलन संस्थापक राष्ट्रसंत डॉ. श्री मणिभद्र मुनि जी म.सा. साध्वी लक्ष्मी जी के आदि साधु साध्वी के पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। संत भगवंतों की पावन उपस्थिति एवं मंगल आशीर्वाद से भूमि पूजन की धार्मिक विधियां संपन्न हुईं।
इस पुनीत कार्य में भूमि दान के रूप में स्वर्गीय धनराजजी लोढ़ा एवं माताश्री स्वर्गीय बसंता बाई लोढ़ा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र भागचंद धर्मचंद हर्ष जी लोढ़ा एवं परिवारजनों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस अवसर पर भागचंद, धर्मचंद, कल्पना, डॉ. हर्ष, आरव, गुमानचंद, रजनी, नमन, नौपचंद एवं समस्त लोढ़ा परिवार, डोंडी लोहारा, दुर्ग एवं रायपुर का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।
इसी प्रकार बाँधा तालाब की भूमि प्रदान करने के पुनीत कार्य में सेठ पुरखराज जी बाफना एवं राजमाता श्रीमती जमुना देवी बाफना की स्मृति में तथा सेठ नेमीचंद जी नाहर की स्मृति में श्रीमती स्वरूप देवी,जितेन्द्र जी नाहर परिवार, दुर्ग का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बाफना परिवार नाहर परिवार लोढ़ा परिवार के अलावा श्रमण संघ परिवार सहीत सकल जैन समाज के प्रमुख लोग विशेष रूप से उपस्थित थे
यह स्वाध्याय भवन समाज में धार्मिक संस्कारों, आध्यात्मिक चेतना, स्वाध्याय एवं ज्ञानार्जन को प्रोत्साहित करने के साथ भावी पीढ़ी को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
आयोजन के अंत में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ, दुर्ग (छत्तीसगढ़) की ओर से सभी संत भगवंतों, भूमि दानदाताओं, सहयोगियों एवं समाजजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान की अनुमोदना की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.