
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण आज दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने भाजपा के परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के उदबोधन को सुने। कार्यक्रम में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के समसामयिक विषयों, सामाजिक जिम्मेदारियों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किये। प्रधानमंत्री जी ने साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, संचार साथी पोर्टल एवं ऐप के उपयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए डिजिटल युग में जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर देते हुए खेलों, शारीरिक गतिविधियों और साइकिल चलाने जैसी अच्छी आदतों को अपनाने की प्रेरणा दी। विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किये ।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने युवाओं की प्रतिभा, उनके सपनों और देश के विकास में उनकी भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि आज भारतीय युवा दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। ऐसे में नशा उनके उज्ज्वल भविष्य के सामने एक बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री जी ने नशे के खिलाफ समाज की बढ़ती सक्रियता और नशा मुक्त युवा अभियान का उल्लेख करते हुए उन युवाओं के प्रेरक उदाहरण साझा किए, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नशे की लत को पराजित कर जीवन को नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, समाज और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें युवाओं को खेल, शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और सकारात्मक कार्यों से जोड़ते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता का वातावरण तैयार करना होगा।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को आपस में जोड़ने, समाज के प्रेरक कार्यों को पहचानने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के विचार हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.