होम / देश-विदेश / रामलीला मैदान में एक फ्रेम में दिखे मध्यप्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुपुत्र, अरुण वोरा, जयवर्धन सिंह और अजय सिंह की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
देश-विदेश
नई दिल्ली।नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ महारैली के दौरान एक खास तस्वीर सामने आई, जिसमें मध्यप्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुपुत्र एक साथ नजर आए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सुपुत्र जयवर्धन सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के सुपुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह (राहुल भैया) एक ही फ्रेम में दिखाई दिए।
यह तस्वीर राजनीतिक और पारिवारिक विरासत के साथ कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी आत्मीयता और पुराने संबंधों की झलक भी प्रस्तुत करती है।
उल्लेखनीय है कि अरुण वोरा पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी के सुपुत्र हैं। वहीं जयवर्धन सिंह, दिग्विजय सिंह तथा अजय सिंह, स्वर्गीय अर्जुन सिंह के सुपुत्र हैं।
रामलीला मैदान में आयोजित इस महारैली के दौरान देशभर से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच इन तीनों नेताओं का एक साथ नजर आना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.