-मोहन मरकाम पर्यवेक्षक, कन्हैया अग्रवाल सह पर्यवेक्षक
भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव की तिथियां की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी में चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। रिसाली नगर निगम से कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेसजनों, प्रबुद्ध नागरिकों, भिलाई स्पात सयंत्र के कर्मियों ,व्यापारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ मेल मुलाकात करने का काम पर्यवेक्षक द्वय करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रिसाली नगर निगम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है । पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक शीघ्र ही क्षेत्र का दौर प्रारंभ करेंगे । कांग्रेस जनों के साथ बैठक के साथ आगे की गतिविधियां प्रारंभ होगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.