ब्रेकिंग

सहकारी बैंक में "डिफॉल्टर" की ताजपोशी पर पंजीयक की भूमिका संदिग्ध,हाईकोर्ट की रोक के बाद भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

985291120260643581002254885.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, सरगुजा (अंबिकापुर) के अध्यक्ष की नियुक्ति और कामकाज पर माननीय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक के बाद अब नियुक्ति आदेश जारी करने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है। डॉ. प्रतीक उमरे ने इस पूरे प्रकरण में पंजीयक सहकारी संस्थाएं की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर और चौंकाने वाला विषय है कि जिस व्यक्ति पर स्वयं बैंक का ऋण न चुकाने और डिफॉल्टर होने के आरोप हों, उसे पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा सहकारी नियमों की अनदेखी कर उसी बैंक के शीर्ष पद पर बैठा दिया गया।उन्होंने सीधा सवाल उठाया कि नियुक्ति आदेश जारी करते समय जिम्मेदार अधिकारियों ने पात्रता और अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी किसके दबाव या सांठगांठ में की? डॉ. प्रतीक उमरे ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और पारदर्शिता की सरकार चल रही है,जहाँ नियमों से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्ति आदेश के प्रभाव और संचालन पर रोक लगाना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पंजीयक कार्यालय स्तर पर गंभीर प्रशासनिक चूक और अधिकारों का दुरुपयोग हुआ है।उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अपनी मनमानी कार्यप्रणाली से सरकार की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं,जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि किसानों की गाढ़ी कमाई से चलने वाले सहकारी बैंकों को नियमों की बलि चढ़ाकर निजी हित साधने का माध्यम नहीं बनने दिया जा सकता।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.