ब्रेकिंग

धीरज बाकलीवाल के सफलतम कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 51 किलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

843291120260801181002255189.jpg

दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के सफलतम कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि जब से धीरज बाकलीवाल अध्यक्ष बने हैं, तब से दुर्ग शहर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और नया उत्साह देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कांग्रेस जनों को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है। बूथ कमेटी से लेकर मंडल कमेटी एवं वार्ड कमेटी के गठन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए समस्त कार्यों का सफलतापूर्वक संपादन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है।
अलताफ अहमद ने कहा कि धीरज बाकलीवाल ने केवल संगठन ही नहीं, बल्कि जनहित की समस्याओं को भी लगातार प्रमुखता से उठाया है और जनता की आवाज बनकर संघर्ष किया है। यही कारण है कि आज दुर्ग शहर में कांग्रेस पार्टी पहले से कहीं अधिक मजबूत और संगठित नजर आ रही है।
स्वागत कर बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री रायसिंह ढिकोला, अजय शर्मा, दुष्यंत देवांगन, राजू भाटिया,दुर्ग इंटक के अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर, गौरव उमरे,फिरोज खान, जितेंद्र तिवारी,गणेश सोनी, अली असगर, ईश्वर साहू,ज्ञानू बागडे,अशोक मेहरा,मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मनोज सिन्हा,पाशी अली, नरेन्द्र सोनकर,निशांत गोड़बोले, आयुष शर्मा,में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे उन्होंने अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.