ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत आलबरस में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

74019092025112340whatsappimage2025-09-19at4.49.38pm.jpeg

दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत ग्राम पंचायत आलबरस, जनपद पंचायत दुर्ग में 19 सितम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम “स्वच्छता ही सेवा” का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सरस्वती बंजारे, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती श्रद्धा साहू, जिला पंचायत सभापति, प्रितपाल बेलचंदन, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, गिरीश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण से हुई शुरुआत ..
कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण से की गई। ग्रामीणों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे रोपे, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला बल्कि लोगों में भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।

Image after paragraph

स्वच्छग्रहियों का सम्मान और प्रेरणा ..
कार्यक्रम में स्वच्छग्रहियों को प्रशस्ति पत्र और चेक प्रदान किए गए, वहीं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश सौंपे गए। इसके अतिरिक्त स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया गया।
स्वच्छता रैली और जन-जागरूकता गतिविधियां..
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता रैली, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Image after paragraph

स्वच्छता की शपथ ..
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे और सीईओ जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे ने अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि “न गंदगी करूंगा, न दूसरों को करने दूंगा” और जीवनशैली में स्वच्छता को शामिल करने का आह्वान किया।
सीईओ दुबे का संदेश ...
सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। हमें अपने घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संकल्प लेना होगा।” उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं जैसे सेग्रीगेशन शेड, सोख्ता गड्ढा, नाडेप, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और फिकल स्लज मैनेजमेंट इकाई की जानकारी भी दी।

Image after paragraph

महिला समूह का अभिनंदन ..
ग्राम में घर-घर कचरा एकत्रित करने हेतु कार्यरत नया सवेरा महिला समूह के स्वच्छाग्राहियों को अभिनंदन पत्र, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता किट और 12 माह की मानदेय राशि ₹24,000 प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्हें 15वें वित्त आयोग के मद से न्यूनतम ₹3,000 प्रतिमाह मानदेय दिये जाने की भी जानकारी दी गई।
प्लास्टिक उपयोग पर रोक की पहल ...
जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू ने “बर्तन बैंक” की स्थापना की घोषणा करते हुए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की। सभी अतिथियों ने ग्राम पंचायत भवन परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Image after paragraph

नमोवन की स्थापना ..
ग्राम पंचायत में नमोवन की स्थापना की जा रही है, जिसमें फलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिलेभर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवधि में विभिन्न जन-जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनभागीदारी से स्वच्छता को बढ़ावा देना, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.