ब्रेकिंग

फिट इंडिया संडे ऑन साइक्लिंग के 100वें संस्करण पर दुर्ग में निकली भव्य साइकिल रैली, 150 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

427291120261139121002255802.jpg

-सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित चार साइकिलिस्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

Image after paragraph

 

Image after paragraph

दुर्ग। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग तथा माय भारत दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में फिट इंडिया संडे ऑन साइक्लिंग के 100वें संस्करण का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने की।
कार्यक्रम में एसडीएम दुर्ग सोनल डेविड, तहसीलदार ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी, जिला परियोजना अधिकारी पितांबर यादव, माय भारत दुर्ग के क्षितिज, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालकदास डहरे, माय भारत की अकाउंटेंट आरती मिश्रा, यातायात विभाग के ओग्रे, सहायक संचालक क्रीड़ा शिक्षा संभाग कल्पना स्वामी तथा साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक राव चन्नावर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि बजरंग दुबे सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर कन्या छात्रावास, नगर निगम कार्यालय, गांधी चौक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बस स्टैंड, मेनोनाइट चर्च एवं सेवासदन होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।

Image after paragraph


-हेलमेट पहनकर अतिथियों ने भी चलाई साइकिल
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि सभी सम्मानित अतिथियों ने स्वयं हेलमेट पहनकर साइकिल चलाई और रैली में सहभागिता निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली में लगभग 70 साइक्लिस्ट खिलाड़ियों के साथ आदिवासी छात्रावास एवं ओबीसी छात्रावास के 30 साइकिलिंग खिलाड़ी, रविशंकर स्टेडियम में अग्निवीर की नियमित तैयारी कर रहे प्रशिक्षणार्थी तथा स्थानीय नागरिकों सहित 150 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


-नशामुक्ति का दिलाया संकल्प, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान
साइकिल रैली के साथ ही माय भारत दुर्ग एवं पुलिस विभाग द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित अतिथियों ने युवाओं एवं नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई।
रैली के समापन के बाद आयोजित सम्मान समारोह में खेलो इंडिया राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित दुर्ग के चार खिलाड़ियों, अंतरराष्ट्रीय कोच प्रतीक मनोध्या, प्रशिक्षकों तथा साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक राव चन्नावर का सम्मान किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि फिट इंडिया संडे ऑन साइक्लिंग जैसे आयोजन लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। साइकिल चलाना न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का बेहतर माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना और नशामुक्त समाज का निर्माण करना ऐसे आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यातायात विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, जनसंपर्क विभाग एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शिक्षा विभाग के सभी पीटीआई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में विनोद नायर, आरती मिश्रा, तामेश्वर घंघोरी, दुष्यंत कुमार देशलहरे, विजय क्षलोत्रे, मृदुला शरण, संजय शर्मा, सुशील मिश्रा, ढाल सिंह साहू, नागेश्वर राव, सुजीत कुमार यादव एवं महेश यादव सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग बालकदास डहरे ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.