दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर) में कार्यरत व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को लाइफ साइंस फैकल्टी के अंतर्गत ज़ूलॉजी (प्राणिशास्त्र) विषय में 'डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी' (Ph.D.) की उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है।
दुर्गाप्रसाद साहू ने अपना शोध कार्य "A Correlational Study Between Groundwater Heavy Metals of Rajnandgaon District and Related Human Health Problems" (राजनंदगांव जिले के भूजल में भारी धातुओं और संबंधित मानव स्वास्थ्य समस्याओं के बीच एक सह-संबंधात्मक अध्ययन) विषय पर पूरा किया है।
उन्होंने यह शोध कार्य शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज के मार्गदर्शन में शासकीय वी.वाई.टी. पीजी ऑटोनामस कॉलेज, दुर्ग स्थित शोध केंद्र से संपन्न किया।
परीक्षकों की सकारात्मक रिपोर्ट तथा मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) के सफल समापन के बाद हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा इस आशय की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.