ब्रेकिंग

भिलाई में ओम मिश्रा ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

985281120261712561002253012.jpg

-85 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की शानदार सफलता, शिक्षक नगर निवासी संतोष कुमार मिश्रा के सुपुत्र हैं ओम
दुर्ग।
भिलाई के जवाहर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड में 26 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित 18वीं छत्तीसगढ़ स्टेट एलीट मेन एंड वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में ओम मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 85 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
ओम मिश्रा नगर पालिक निगम दुर्ग में लेखापाल के पद पर कार्यरत एवं शिक्षक नगर निवासी संतोष कुमार मिश्रा के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, परिचितों एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
ओम की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.