स्वास्थ्य

मौसम बिगड़ा तो सुबह 4 बजे से कार्यकर्ता जुट गए सफाई में,योग करने उमड़े सैकड़ों लोग

748180620261435241001435259.jpg

-पाँच दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी रही उत्साहजनक भागीदारी
भिलाई
। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योगपीठ, पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में लोकांगन, वैशाली नगर में पाँच दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य शिविर में उत्साहपूर्वक जनभागीदारी है। सुबह-सुबह लोग बड़ी तादाद में यहां योग करने पहुंच रहे हैं। 
शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को विपरीत मौसम के बावजूद उत्साहजनक भागीदारी रही। उल्लेखनीय है कि बीती रात हुई भारी बारिश के कारण शिविर स्थल पर जलभराव एवं अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी। लेकिन पतंजलि परिवार के समर्पित कार्यकर्ताओं ने सुबह 4 बजे से ही युद्धस्तर पर सफाई एवं व्यवस्था बनाने का कार्य शुरू कर दिया था। सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं सेवा भाव के परिणामस्वरूप शिविर निर्धारित समय अनुसार सुबह 5:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका सैकड़ों साधकों ने लाभ लिया। 
गुरुवार के शिविर का मुख्य संचालन महासमुंद से पधारे तिलक साहू ने किया। तिलक साहू पिछले दो दशकों से पतंजलि योग समिति से जुड़े हुए हैं तथा सैकड़ों योग शिविरों के माध्यम से समाज की सेवा कर चुके हैं। वर्तमान में वे पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन में मुख्य रूप से स्मिता दोड़के (स्थानीय पार्षद), अनूप बंसल, जयंत भारती और नरेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर में मुख्य योग शिक्षक आदरणीय शंभू प्रसाद कुशवाहा ने योग-जॉगिंग एवं विभिन्न योगाभ्यासों के माध्यम से साधकों को शरीर में रक्त संचार संतुलित रखने, शारीरिक सक्रियता बढ़ाने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया। उनके सहज एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उपस्थित साधकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जयंत भारती ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से साधकों को 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल का विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता कर सकें।
उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को स्थिर, विचारों को सकारात्मक तथा जीवन को संतुलित बनाने की कला है। योग व्यक्ति के भीतर समरसता, सहयोग एवं आत्मीयता की भावना विकसित करता है। जब समाज में योग का विस्तार होता है, तब लोग एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं और स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित समाज का निर्माण संभव होता है।
शिविर में योग के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श का लाभ भी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लिया जा रहा है। इस सेवा कार्य में मोहिनी साहू, बलविंदर सिंह, शैली सिंह, राजेंद्र पाटील, तिजऊ राम साहू सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
शिविर में उपस्थित साधकों ने योग, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने तथा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया। "करें योग – रहें निरोग" के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.