ब्रेकिंग

वार्ड 9 में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

22228112026130245whatsappimage2026-11-28at6.29.22pm.jpeg

-गोपाल मंदिर से चंद्राकर ट्रेडर्स बैगापारा स्टेडियम तक बनेगी बेहतर सड़क, हजारों लोगों को आवागमन में मिलेगी राहत; महापौर ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश
दुर्ग।
शहर में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 9 में 18.24 लाख रुपये की लागत से सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। महापौर अलका बाघमार ने गोपाल मंदिर से चंद्राकर ट्रेडर्स, बैगापारा स्टेडियम के समीप प्रस्तावित सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगा। क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम ने इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया है।
भूमिपूजन के पश्चात महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा निगम अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सड़क निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए।
महापौर ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। निर्माण के दौरान नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि दुर्ग नगर निगम शहर के सभी 60 वार्डों में नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार निगम की प्राथमिकता है। वार्डों में विकास कार्यों को गति देकर शहर को बेहतर और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
-ये रहे उपस्थित

भूमिपूजन एवं निरीक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, शशि साहू, पार्षद जीतू महोबिया, जितेंद्र ताम्रकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर एवं उप अभियंता करण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.