ब्रेकिंग

मंदिरों के संरक्षण और अधिकारों को लेकर पहल, जुटे जिलेभर के पुजारी एवं मंदिर के पदाधिकारी

33728112026111334whatsappimage2026-11-28at4.41.25pm.jpeg

-85 पुजारियों और 40 मंदिरों के प्रतिनिधियों ने दी सहभागिता

दुर्ग।
विश्व हिन्दू परिषद और मठ मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मां शीतला मंदिर बैगापारा में दीपावली मिलन समारोह एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, मंदिरों की सामाजिक भूमिका, पुजारी-पुरोहितों के सम्मान तथा मंदिर समितियों के बीच आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में दुर्ग नगर एवं जिले के लगभग 85 पंडित पुरोहित एवं कथा वाचक शामिल हुए। वहीं द्वितीय सत्र में दुर्ग शहर के लगभग 40 मंदिरों के ट्रस्टी, अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता दी। शहर के प्रमुख मंदिरों के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
पुरोहित, पुजारियों एवं सभी ट्रस्टियों ने यह तय किया कि मंदिरों में पूजा अर्चना की विधि और मंदिरों के कुशल संचालन के लिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह में साप्ताहिक अभ्यास वर्ग लगाया जाएगा। जिसमें सभी मंदिरों के पुजारी पुरोहित अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे एवं मंदिरों को शक्ति का केंद्र जागरण का केंद्र और संस्कार का केंद्र कैसे बनाया जाए, इस पर विचार मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रशेखर वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में पं. जय शर्मा, विजय अग्रवाल, पं. पूर्णानंद तिवारी, डॉ. राहुल गुलाटी, कमलेश देवांगन मंचासीन रहे। इस दौरान धर्म, धार्मिक परंपराओं, पुरोहित समाज की भूमिका तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में धार्मिक नेतृत्व की जिम्मेदारियों पर सार्थक चर्चा की गई।
द्वितीय सत्र में प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत प्रमुख अतुल नागले, नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष कमल नारायण रूंगटा, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश अग्रवाल, सहकार भारती प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम चंद्रवंशी, नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, समाजसेवी डॉ. मानसी गुलाटी मौजूद रहे। इस सत्र में मंदिरों के बेहतर प्रबंधन, मंदिर समितियों के बीच आपसी समन्वय, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार साझा किए गए। इस अवसर पर मठ मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मंगल प्रकाश गुप्ता ने समिति की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए उसके उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए मंदिरों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही विभिन्न मंदिर समितियों को एक साझा मंच पर जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने संतों, आचार्यों, पंडितों, पुरोहितों, कथा वाचकों एवं मंदिरों के न्यासीगण तथा पदाधिकारियों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने में समिति के सचिव संजय साहू, विनोद देवांगन, द्रोण ताम्रकार, सुनील शर्मा, दिलीप गुप्ता, पप्पू रूंगटा, श्रीकांत उपाध्याय, भरत सिन्हा, रघुनंदन उजाला, तुषार अग्रवाल, धनेंद्र चंदेल, आनंद यादव, बलबीर सिंह, कमल सोनी, संदीप ताम्रकार, ओमप्रकाश जोशी एवं मां शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश यादव का सहयोग रहा। मठ मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति के संयोजक प्रोफेसर आचार्य नीलेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल आपसी मेल-मिलाप तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धार्मिक नेतृत्व, पुरोहित समाज एवं मंदिरों के न्यासीगण को एक मंच पर लाकर सनातन संस्कृति की परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। मंदिरों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित करना भी इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के समापन पर समिति अध्यक्ष मंगल प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, धर्माचार्यों, पुरोहितों, मंदिरों के ट्रस्टियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी सामूहिक सहभागिता एवं आपसी समन्वय के साथ मंदिरों के संरक्षण, संवर्धन और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.