ब्रेकिंग

दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का एक वर्ष का कार्यकाल रहा ‘एक साल बेमिसाल’

67228112026130534whatsappimage2026-11-28at6.34.12pm.jpeg

-राजीव भवन दुर्ग में ब्लॉक अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया सम्मान, संगठन की मजबूती और जनहित के आंदोलनों को बताया बड़ी उपलब्धि
दुर्ग।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के अध्यक्षीय कार्यकाल का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर आज राजीव भवन दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ ‘एक साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का सम्मान किया और उनके एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश ठाकुर के नेतृत्व में बीते एक वर्ष के दौरान दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिली है। जिले में एक मजबूत और सक्रिय कांग्रेस टीम का गठन हुआ है। संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें सक्रिय किया गया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संघर्ष का जज्बा देखने को मिला है। बीते एक वर्ष में किसानों, मजदूरों, आम नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को लेकर अनेक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित हुआ और कई मामलों में उनके निराकरण की दिशा में सफलता मिली।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह, सम्मान और विश्वास दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष किया गया है। कांग्रेस ने केवल विरोध के लिए विरोध नहीं किया, बल्कि जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया है।
राकेश ठाकुर ने बीते एक वर्ष के प्रमुख आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों के करोड़ों रुपये के धान घोटाले के मुद्दे पर ‘मुसवा आंदोलन’, किसानों की समस्याओं को लेकर ‘बैलगाड़ी आंदोलन’, मनरेगा मजदूरों के काम के दिनों एवं मजदूरी में वृद्धि की मांग को लेकर ‘झव्वा-रापा आंदोलन’, बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं मुख्यालय में प्रदर्शन तथा बिजली बिलों में बढ़ोतरी के बावजूद क्षणिक राहत को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए ‘ऊंट आंदोलन’ जैसे अनेक जनहितकारी आंदोलन किए गए।
उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों को सफल बनाने में जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और संघर्ष के कारण ही कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सफल रही है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में भी जिला ग्रामीण कांग्रेस जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करेगी। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यकता पड़ने पर और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं का यही उत्साह और संगठन की यही एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आगामी नगरीय निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मजबूत संगठन और जनता के बीच लगातार संघर्ष के परिणामस्वरूप नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा एवं नगर पालिका जामुल सहित आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी शानदार सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री राजीव गुप्ता ने राकेश ठाकुर के एक वर्ष के कार्यकाल को कार्यकर्ताओं के उत्साह और मनोबल को बढ़ाने वाला कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने को तैयार है। बीते एक वर्ष में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.