-15 मामलों में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 25 लोगों पर दर्ज हुए प्रकरण; जामुल में गांजा और तीन मोबाइल के साथ दो आरोपी भी पकड़ाए
दुर्ग। आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 27 नवंबर को एक ही दिन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 40 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें अवैध शराब बिक्री एवं संग्रहण के 15 मामले तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने के 25 मामले शामिल हैं। इसके अलावा थाना जामुल पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23.34 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जप्त किए हैं।
पुलिस द्वारा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बाजारों, चौक-चौराहों, मैदानों, मोहल्लों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग कर दबिश दी। मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत 15 प्रकरण दर्ज किए, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ धारा 36(1) के तहत 25 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
-इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
थाना मोहन नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले आठ व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना दुर्ग में कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें अवैध शराब बिक्री का एक मामला शामिल है। इस मामले में आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये है, तथा बिक्री की 300 रुपये नगद राशि जप्त की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले चार लोगों पर कार्रवाई हुई।
थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपी से 32 पाव देशी शराब, 5.700 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 2,560 रुपये तथा बिक्री की 400 रुपये नगद राशि जप्त की। थाना अंजोरा/पुलगांव क्षेत्र में भी अवैध शराब बिक्री के एक मामले में 34 पाव देशी शराब, 6.120 बल्क लीटर, कीमत 2,720 रुपये जप्त की गई। थाना पुलगांव में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए।
थाना नेवई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 28 और 29 पाव देशी शराब, कुल 10.260 बल्क लीटर जप्त की। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
थाना भिलाई नगर में कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले तीन व्यक्तियों के अलावा अवैध शराब बिक्री के दो मामले शामिल हैं। वहीं थाना वैशाली नगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के तीन मामलों में आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 30, 31 और 9 पाव देशी शराब बरामद की। एक मामले में शराब बिक्री की 250 रुपये नगद राशि भी जप्त की गई।
थाना खुर्सीपार में अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में 30 और 29 पाव देशी शराब जप्त की गई। थाना छावनी पुलिस ने एक मामले में 30 पाव देशी शराब, 5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,900 रुपये तथा बिक्री की 200 रुपये नगद राशि बरामद की।
थाना जामुल में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अवैध शराब बिक्री के एक मामले में आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी शराब, 6.300 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 3,500 रुपये है, जप्त की गई। थाना धमधा में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले एक व्यक्ति तथा थाना नंदिनी में अवैध शराब बिक्री के एक मामले में कार्रवाई की गई। नंदिनी पुलिस ने आरोपी से 30 पाव देशी शराब, 5.400 बल्क लीटर, कीमत 3 हजार रुपये जप्त की।
-जामुल में गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए
आबकारी मामलों के अलावा थाना जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 901/26 में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 23.34 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जप्त किए। इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
-चुनाव में शराब के इस्तेमाल पर रहेगी विशेष निगरानी
पुलिस के अनुसार अवैध शराब बिक्री के मामलों में आरोपी बिना वैध लाइसेंस एवं अनुमति के देशी और विदेशी मदिरा का संग्रहण कर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ग्राहकों को बेच रहे थे। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
दुर्ग पुलिस का यह अभियान आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब वितरण, अवैध शराब के संग्रहण एवं परिवहन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाने में सहयोग करें तथा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांटने जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.