दुर्ग। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस ने बताया कि शादी सीजन को देखते हुए ट्रक, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है।
अभियान के दौरान अवैध रूप से सवारी ले जाते पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं यात्रियों को भी सुरक्षित यातायात साधनों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसके साथ ही “ड्रंक एंड ड्राइव” पर नियंत्रण के लिए ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की जा रही है। शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के साथ आवश्यकतानुसार न्यायालयीन प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग, प्रवर्तन और जनजागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें, केवल अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाएं और सभी यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.