अपराध

भिलाई स्टील प्लांट में 160 लीटर डीजल चोरी करते आरोपी को CISF ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

812291120261223341002256233.jpg

-बोलेरो वाहन सहित 5.16 लाख रुपये की सामग्री जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
दुर्ग।
भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से डीजल चोरी कर बोलेरो वाहन के जरिए बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को CISF की सुरक्षा टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 160 लीटर चोरी का डीजल और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे भिलाई स्टील प्लांट के आरएमपी-01 क्षेत्र से एक व्यक्ति आठ गैलन में कुल 160 लीटर डीजल भरकर बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 में रखकर चोरी से बाहर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने उसे चोरी के डीजल और वाहन सहित मौके पर पकड़ लिया।
घटना के संबंध में 29 नवंबर को CISF इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जमालू अहमद (29 वर्ष), निवासी बोरिया मार्केट, सेक्टर-04, एमओएच-01 बिल्डिंग, भिलाई, जिला दुर्ग बताया। आरोपी ने आरएमपी-01 क्षेत्र से डीजल चोरी करना स्वीकार किया।
CISF की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से आठ गैलन में भरा 160 लीटर डीजल तथा चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 जब्त किया। जब्त डीजल और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 5,16,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
-पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, सहायक उपनिरीक्षक भारत सिंह चौधरी, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं आरक्षक जयनारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सतर्कता बरतने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सतर्क एवं प्रभावी बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की चोरी, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक परिसरों में चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.