छत्तीसगढ़

गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

560291120260429481002253820.jpg

-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
-एक उच्चस्तरीय पुल और दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, चार नए उच्चस्तरीय पुलों का भूमिपूजन
-पांच उच्चस्तरीय पुलों से 29 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा
-काईकछार और बालाछापर में विद्युत उपकेंद्रों के शुरू होने से मजबूत होगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 33 करोड़ 78 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने एक उच्चस्तरीय पुल तथा दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण करने के साथ ही चार नए उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नदी-नालों पर पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन की कठिनाइयां दूर होंगी। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
-डोड़की नदी पर उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण, दस गांवों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री श्री साय ने नारायणपुर-गौता-रजौटी मार्ग पर डोड़की नदी में 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया। इस पुल से आसपास के लगभग 10 गांवों की 7,471 आबादी लाभान्वित होगी। पुल के निर्माण से ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में नदी के कारण होने वाली आवागमन की कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
-22.77 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेंगे चार उच्चस्तरीय पुल
मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार उच्चस्तरीय पुलों एवं पहुंच मार्गों का भूमिपूजन किया।
इनमें रेंगारघाट-कुड़केला मार्ग पर बोलजोरा में 4 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपये की लागत से 92 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लगभग 6,500 ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
इसी प्रकार बोड़ाकछार-चटकपुर मार्ग पर चंपाझरिया में 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपये की लागत से 100 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इससे लगभग 3,519 ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
बसेनताला-चटकपुर मार्ग पर सिंधु नाला में 2 करोड़ 55 लाख 72 हजार रुपये की लागत से 63 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों की लगभग 6,133 आबादी लाभान्वित होगी।
इसके अतिरिक्त ठेठेटांगर-चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी में 11 करोड़ 27 लाख 3 हजार रुपये की लागत से 312 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इस पुल से क्षेत्र के लगभग 6 हजार ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इन चारों पुलों के निर्माण से दूरस्थ गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ग्रामीणों को दैनिक आवागमन के साथ कृषि उपज के परिवहन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
-काईकछार और बालाछापर में विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी किया। इन उपकेंद्रों के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के साथ उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति से न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि खेती-किसानी, छोटे व्यवसायों और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
-विकास का लाभ अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकास की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ दूरस्थ गांवों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सड़क और पुल केवल आवागमन के साधन नहीं हैं, बल्कि गांवों की प्रगति और नए अवसरों के द्वार भी हैं। इसी तरह बेहतर बिजली व्यवस्था ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को नई गति देती है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जशपुर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों का जीवन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, चीक बड़ाईक महासभा के सत्यनारायण बड़ाईक, ग्राम पंचायत जोकरी की सरपंच श्रीमती मंजू भगत, पूर्व विधायक रोहित कुमार साय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपेंद्र यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.