खेल

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे मर्रा के तीन खिलाड़ी

29226112026121556photo-10.jpg

-मयंक ठाकुर, लक्ष्य ठाकुर और पंकज साहू का दुर्ग जिला टीम में चयन, खेल प्रेमियों ने दी बधाई
दुर्ग।
26 वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक गवर्नमेंट ए. राघवेंद्र राव साइंस कॉलेज, सरकंडा, जिला बिलासपुर में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए खेलो इंडिया लघु कबड्डी केंद्र मर्रा, पाटन के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में मयंक ठाकुर, लक्ष्य ठाकुर एवं पंकज साहू शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जिला टीम में स्थान बनाया है। प्रतियोगिता में उनके चयन से खेलो इंडिया लघु कबड्डी केंद्र मर्रा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बालक दास डहरे, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग, पीटीआई संतोष कुमार यादव, भरतलाल साहू, संकुल समन्वयक हेमंत टंडन, देवा यादव, मोहित कुमार साहू एवं खेलो इंडिया लघु कबड्डी केंद्र मर्रा के प्रशिक्षक भारत लाल ताम्रकार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दुर्ग जिले का नाम रोशन करेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.