-30 वर्षों से प्रत्येक रविवार को जिला चिकित्सालय में निरंतर सेवा कार्य कर रहे साईं भक्त

दुर्ग। ‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ के संदेश को चरितार्थ करते हुए श्री सत्य साईं सेवा समिति के साईं भक्तों ने एक बार फिर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। समिति के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उन्हें ब्रेड एवं बिस्किट वितरित किए। इस दौरान हड्डी रोग वार्ड में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज को ए पॉजिटिव रक्त भी उपलब्ध कराया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री सत्य साईं सेवा समिति के साईं भक्तों द्वारा विगत लगभग 30 वर्षों से प्रत्येक रविवार की सुबह जिला चिकित्सालय में यह सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है। मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित करने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों की आवश्यकताओं को समझकर यथासंभव सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। समिति के सदस्यों का मानना है कि जरूरतमंद और पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।
इस पुनीत सेवा कार्य में बी.पी. पाण्डेय, आर.के. तिवारी, हरीश चंद ठाकुर, दिलीप ठाकुर, संजय गणवीर, सुंदर बंसल, संजय खानखोजे, वी.एन. यदु, प्रदीप शर्मा, मनोज ताम्रकार, महेश कुंभकार, के.आर. ध्रुवे, सीताराम ठाकुर सहित अन्य साईं भक्तों की उल्लेखनीय भूमिका रहती है।
समिति के साईं भक्तों का यह निरंतर सेवाभावी प्रयास समाज में मानवता, करुणा और परोपकार की भावना को मजबूत करने के साथ ही दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.