-जिज्ञासा नेताम, योगिता निषाद और लक्ष्मी ठाकुर का चयन; खेल प्रशिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
पाटन। 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2026 तक कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र, पेण्ड्रा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा, पाटन की तीन प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में कु. जिज्ञासा नेताम, कु. योगिता निषाद एवं कु. लक्ष्मी ठाकुर शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया।
तीनों खिलाड़ी पेण्ड्रा में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
खिलाड़ियों की सफलता पर खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा के प्रशिक्षक भरतलाल ताम्रकार, पीटीआई संतोष कुमार यादव, संकुल समन्वयक भरतलाल साहू, ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच मुकेश देवांगन, उत्कृष्ट प्रशिक्षक हेमंत टंडन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि तीनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगी और दुर्ग जिले के साथ-साथ ग्राम मर्रा का नाम भी गौरवान्वित करेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.