
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रविवार 15 नवम्बर को स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्हांेने आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी। हुड़को भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव भक्ति, आस्था एवं आध्यामिक उल्लास का अद्भूत संगम है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री डेका लगातार दूसरे वर्ष स्कंदषष्ठी महोत्सव में सम्मिलित हुए है।

समापन दिवस रविवार को महोत्सव अंतर्गत ऋण विमोचन गणपति हवन, श्री शत्रु संहार सुब्रमण्या त्रिसदी हवन, वदुक राजा पूजा, कन्या पूजा, सुभाषिनी पूजा एवं दम्पत्ति पूजा पश्चात् महापूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, आयोजकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.