ब्रेकिंग

जिले में धान खरीदी महा अभियान का शुभारंभ

577151120261254451002187710.jpg

- 123 उपार्जन केन्द्रों में होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
- पहले दिन 92 उपार्जन केन्द्रों में होगी 1938 क्विंटल धान की खरीदी 
- पूजा अर्चना के साथ सेवा सहकारी समिति अण्डा में हुई शुभारंभ
दुर्ग।
  राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार प्रदेश सहित जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। आज सेवा सहकारी समिति मर्यादित अण्डा में प्रदेश के राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, डीएमओ राहुल कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। 
मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर, कमिश्नर श्री राठौर और कलेक्टर श्री सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापी यंत्र और भगवान बलराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान धान बेचने आये किसानों का पुष्पमाला पहनाकर और गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। धान खरीदी का शुभारंभ ग्राम अण्डा के कृषक राजेश चन्द्राकर द्वारा लाये गये धान की  खरीदी से हुई। मौके पर बोरे सहित तौल किया गया। इसी के साथ जिले के सभी 123 उपार्जन केन्द्रों में आज से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है। पहले दिन उपार्जन केन्द्रों में खरीदी हेतु 92 केन्द्रों में 1938 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर नियमित होगी। उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु किसानों के लिए समुचित प्रबंध किये गये हैं। शासन द्वारा धान कामन के लिए 2441 रूपए प्रति क्विंटल और धान ग्रेड-ए के लिए 2461 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित की गई है। अण्डा समिति में प्रथम दिवस 25 किसानों से 1230 क्विंटल धान की खरीदी होगी। समिति अंतर्गत 1980 किसान पंजीकृत है। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि धान छत्तीसगढ़ की पहचान है और यहां के किसानों की अर्थव्यवस्था का आधार है। प्रदेश की संवेदनशील सरकार ने धान खरीदी के कड़ी में महत्वपूर्ण निर्णय जोड़ते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी आदान सहायता 13839 रूपए प्रदान करने जा रही है। साथ ही सुनियोजित सुव्यवस्थित ढंग से धान की खरीदी प्रारंभ की है। विधायक श्री चन्द्राकर ने अभियान की सफलता के लिए क्षेत्र के किसानों को निर्धारित समयावधि में धान बेचने की अपील की। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने धान खरीदी महाभियान के शुभारंभ पर किसानों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष धान खरीदी व्यवस्था में सुधार की जा रही है। जिसका लाभ किसान भाईयों को मिलने लगा है। उन्होंने व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी होने पर अवगत कराने पर त्वरित समाधान हेतु किसानों को भरोसा दिलाया। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अवगत कराया कि विगत वर्ष 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हुई थी, किसान भाईयों के मांग पर इस वर्ष 21 केन्द्र बढ़ाये गये हैं। इस वर्ष 123 केन्द्रों में धान खरीदी होगी। सभी केन्द्रों में खरीदी हेतु समुचित प्रबंध किये गये हैं। नवीन उपार्जन केन्द्रों के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि आबंटन कर दी गई है। वीबीजी-रामजी योजना अंतर्गत यहां पर किसान कुटीर एवं अन्य निर्माण कार्य कराये जाएंगे। उन्हांेने अवगत कराया कि इस बार जिले में करीब छह लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। सीसीबी के सीईओ सुनील वर्मा ने जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया एवं वर्तमान में किसानों की समस्याओं के समाधान पर प्रशासन स्तर पर की गई पहल से उपस्थित किसानों को अवगत कराया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.