स्वास्थ्य

उदयाचल चिकित्सालय के सहयोग से मानव  मिलन दुर्ग शाखा ने निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

66630102026115307whatsappimage2026-10-30at5.19.27pm.jpeg

-नेत्र, दंत एवं त्वचा रोगों की जांच कर बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

Image after paragraph


दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन दुर्ग एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब, दुर्ग में राजनांदगांव की सेवाभावी संस्था उदयाचल चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र जांच, दंत चिकित्सा एवं त्वचा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।
उदयाचल संस्था के अशोक मोदी जी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहयोगी सदस्यों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं समर्पित कीं। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. चेष्टा साहू ने अपनी टीम के सहयोग से आधुनिक एवं उच्च स्तरीय मशीनों के माध्यम से दंत एवं त्वचा रोगियों की जांच की। वहीं, नेत्र रोगियों की जांच के लिए विशेष रूप से सुसज्जित मिनी बस में उपलब्ध मशीनों के माध्यम से नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को चश्मों का वितरण भी किया गया।
नेत्र जांच मे 170 रोगियों, दंत चिकित्सा में 148 ओर स्कीन टेस्ट में 80 रोगियों का परिक्षण किया गया। चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में आरती साहू, कुसुम बंजारे, प्रीति वैष्णव, नीरज कुमार, भारती साहू, राजेश जॉन, संगीता सलामे, ईशा श्रीवास एवं सृष्टि दास का विशेष सहयोग रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन दुर्ग के अध्यक्ष सुशील रूणवाल, मंत्री राजेश कोटेचा एवं उनकी पूरी टीम ने दिनभर शिविर में सक्रिय रहकर सेवा एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती चंदा रूणवाल, अंकिता संचेती, संजय संचेती, विशाल संचेती सहित श्रमण संघ महिला मंडल की लता छाजेड़, रैना पारख, नेहा संचेती, प्रेरणा पारख, कुंजिका संचेती, कविता छाजेड़, दक्षिता लोढ़ा, रश्मि काकरिया, ममता कर्णावट, मेघा चोरड़िया, परिधि सुराणा एवं पूजा संचेती का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया। आयोजकों ने उदयाचल चिकित्सालय की पूरी टीम एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.