ब्रेकिंग

भेड़सर में भूपेश बघेल का बैलगाड़ी से ऐतिहासिक स्वागत, राउत नाचा की पारंपरिक वेशभूषा ने केंद्रित किया आकर्षण

46614112026114349whatsappimage2026-11-14at5.09.12pm.jpeg

-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर बैलगाड़ी से आमजनों को अभिवादन करते नजर आए

Image after paragraph


दुर्ग। ग्राम भेड़सर में आयोजित दीपावली महोत्सव एवं भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जनजीवन का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप बैलगाड़ी से ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया।
बैलगाड़ी में सवार होकर भूपेश बघेल ने उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि पीसीसी संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र साहू तथा महापौर निर्मल कोसरे भी उनके साथ बैलगाड़ी में सवार नजर आए। पारंपरिक बैलगाड़ी से किया गया यह स्वागत ग्रामीण संस्कृति, कृषि परंपरा और छत्तीसगढ़ की अस्मिता का जीवंत प्रतीक बना।
मंच पर पहुंचते ही भूपेश बघेल पारंपरिक राउत नाचा की वेशभूषा में दिखाई दिए। उनकी इस पारंपरिक छवि ने उपस्थित जनसमुदाय के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया। लोककलाकारों की प्रस्तुतियों, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंगों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की असली पहचान यहां की लोकसंस्कृति, तीज-त्योहार, किसान, मजदूर और मेहनतकश जनता है। हमारी परंपराएं केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक एकता, भाईचारे, आपसी सहयोग और सामूहिक खुशियों का संदेश देती हैं। बैलगाड़ी, गाड़ा-बैला, राउत नाचा और लोकपरंपराएं हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हुई हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Image after paragraph


उन्होंने कहा कि गांव और किसान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद हैं। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। प्रदेश की खुशहाली का रास्ता गांवों के विकास, कृषि की मजबूती और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव से होकर गुजरता है। सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारा छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हर परिस्थिति में बनाए रखना आवश्यक है।
वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी बात रखते हुए श्री बघेल ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और जनता के विश्वास पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि ग्राम भेड़सर के ग्रामीणों ने जिस आत्मीयता, उत्साह और पारंपरिक अंदाज में आदरणीय भूपेश बघेल जी का स्वागत किया है, वह छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी, सांस्कृतिक गौरव और ग्रामीण एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारी लोकपरंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश देते हैं। ग्रामवासियों का इतना बड़ा उत्साह और सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपराओं के प्रति लोगों का जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है।
कार्यक्रम में पीसीसी संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र साहू, महापौर निर्मल कोसरे, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, जिला महामंत्री लक्ष्मी साहू, सरपंच यलिता साहू, महेंद्र निषाद, रज्जाक खान,  रिवेंद्र यादव, उमेश साहू, तोरण देशमुख, पदुम मानिकपुरी, गोकुल गौतम, लीलागर गौतम, श्रीकांत वर्मा, धरम बर्रे सहित बड़ी संख्या में जनसैलाब मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.