ब्रेकिंग

धान खरीदी के पहले ही दिन 'तुहर टोकन' ऐप पर जनवरी तक के स्लॉट फुल,भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने की दैनिक लिमिट बढ़ाने की मांग

890151120260812261002186485.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उपार्जन केंद्रों की दैनिक खरीदी सीमा बढ़ाने का मांग किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होते ही किसानों को ऑनलाइन टोकन कटवाने में गंभीर व्यावहारिक और तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।धान खरीदी के पहले ही दिन 'तुहर टोकन' मोबाइल ऐप पर खरीदी की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 तक के लगभग सभी स्लॉट पूरी तरह बुक हो गए हैं।इससे दुर्ग जिले के हजारों पंजीकृत किसान अपना टोकन कटवाने से वंचित रह जाएंगे।ऑनलाइन टोकन पोर्टल और ऐप खुलने के कुछ ही घंटों में जनवरी 2027 के अंतिम सप्ताह तक की तारीखें बुक हो गईं। वर्तमान में अधिकांश तारीखों पर 'उपलब्ध मात्रा शून्य' दिखाई दे रही है, जिससे किसानों में भारी असमंजस और चिंता व्याप्त है।उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या और कुल धान उत्पादन रकबे की तुलना में प्रतिदिन खरीदी की सीमा (क्विंटल कोटा) काफी कम निर्धारित है।सीमित कोटे के कारण किसान अपनी पूरी उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं।ऐप पर चुनिंदा तारीखों में कहीं 3.20 क्विंटल तो कहीं अधिकतम 12.80 क्विंटल तक की ही जगह शेष दिख रही है,जो सामान्य किसानों के कुल रकबे और उपज के मुकाबले अत्यंत नगण्य है।नियम के तहत कुल दैनिक क्षमता का 70 प्रतिशत ऑनलाइन ऐप और 30 प्रतिशत सहकारी समिति के पास आरक्षित रहता है, लेकिन ऑनलाइन कोटा पहले ही दिन खत्म हो जाने से अब सारा दबाव समितियों पर आ गया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र की कुल क्षमता और पंजीकृत किसानों के रकबे का पुनर्मूल्यांकन कर प्रतिदिन धान खरीदी की सीमा में तत्काल बढ़ोतरी की जाए,ताकि ऐप पर नए स्लॉट खुल सकें तथा समितियों के पास उपलब्ध ऑफलाइन कोटे से उन वास्तविक और जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी किए जाएं,जो तकनीकी कारणों या कोटा फुल होने से ऑनलाइन टोकन नहीं काट पाए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.