-एक सप्ताह में जवाब नहीं मिलने पर शहर बंद कर पुनः आंदोलन शुरू करने की तैयारी, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों से मांगे सुझाव
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी नए परिपत्र के पांच माह बीत जाने के बाद भी लीज नवीनीकरण के लिए व्यापारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कोई जवाब नहीं मिलने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है। इस मुद्दे को लेकर भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने 16 नवंबर को सुबह 11 बजे ज्ञानचंद जैन के कार्यालय में सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों एवं चेंबर पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई है।
चेंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी नए परिपत्र के तहत लीज नवीनीकरण के लिए व्यापारियों द्वारा किए गए आवेदनों पर अब तक कोई जवाब नहीं मिलने के विषय पर चर्चा की जाएगी। साथ ही परिपत्र की समय-सीमा को पुनः दो वर्षों के लिए बढ़ाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है, तो व्यापारियों द्वारा शहर बंद कर पुनः आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।
ज्ञानचंद जैन ने शहर के सभी प्रमुख व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों एवं पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होकर अपनी संस्था की ओर से सुझाव देने तथा आगामी संघर्ष की कार्ययोजना बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.