ब्रेकिंग

“वाह जिंदगी वाह” शिविर का शुभारंभ, मुस्कान को बताया तनाव की सबसे बड़ी एंटीडोज

198211220251433021000572836.jpg

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित “आनंद सरोवर” परिसर के कमला दीदी सभागार में रविवार को “वाह जिंदगी वाह” शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता प्रोफेसर ई.वी. गिरीश ने कहा कि मुस्कुराना तनाव को कम करने की सबसे बड़ी रामबाण दवा है। यह स्ट्रेस की सबसे प्रभावी एंटीडोज है। ईश्वर ने मुस्कुराने की कला केवल मनुष्य को दी है, इसलिए हमें सदैव मुस्कुराते रहना चाहिए।
प्रोफेसर गिरीश ने वैज्ञानिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि एक वर्ष का बच्चा 24 घंटे में लगभग 300 बार मुस्कुराता है, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारी मुस्कान कम होती जाती है। उन्होंने लोगों से आत्ममंथन करने का आग्रह किया कि क्या उनकी जिंदगी मुस्कान के मामले में पहले से बेहतर हुई है या बदतर। उन्होंने यह भी कहा कि तनाव का प्रभाव मानसिक, शारीरिक, व्यवहारिक और पारिवारिक समस्याओं के रूप में सामने आता है।

Image after paragraph

तनाव के कारणों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पैसों की चिंता और संबंधों में बढ़ती अपेक्षाएं तनाव के प्रमुख कारण हैं। जितनी कम दूसरों से अपेक्षाएं होंगी, उतना ही जीवन तनावमुक्त रहेगा। परिवार में बिना शर्त प्रेम, अपनापन और क्षमाशीलता से जीवन सुखमय बनता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि उन्हें पहली बार ब्रह्माकुमारीज में आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर वर्ग—चाहे वह डॉक्टर हो, इंजीनियर, वकील या प्रशासक—तनाव और जिम्मेदारियों से गुजर रहा है। कार्यभार, पारिवारिक परिस्थितियां और नैतिक चुनौतियां मन में दबाव पैदा करती हैं।

Image after paragraph

अक्सर हम अपने परिवार और जीवन के छोटे-छोटे आनंद के पलों के लिए समय नहीं निकाल पाते और बाद में महसूस होता है कि हमने स्वास्थ्य और जीवन के आनंद से समझौता कर लिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज को इस सार्थक आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोगों के जीवन की बाधाओं को दूर करने और उन्हें मूल्यों के प्रति प्रेरित करने में कारगर साबित होगा। ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह शिविर पांच दिनों तक चलेगा। शिविर के विषय क्रमशः—पहला दिन तनाव मुक्त जीवन, दूसरा दिन स्वास्थ्य आपकी मुट्ठी में, तीसरा दिन संबंधों में मधुरता, चौथा दिन परम सत्ता का ज्ञान तथा पांचवां दिन राजयोग मेडिटेशन रहेगा, जिन पर प्रोफेसर ई.वी. गिरीश द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे।

Image after paragraph

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर ब्रह्माकुमार ई.वी. गिरीश, कलेक्टर अभिजीत सिंह, प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक राठी, ब्रह्माकुमारी रीटा बहन एवं रुंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन संतोष रुंगटा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कुमारी धारणी, वेणुलता, गुनगुन एवं कुमारी जागृति द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रूपाली बहन ने किया।
इस अवसर पर एसडीआरएफ दुर्ग के सैकड़ों जवानों सहित दुर्ग शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शिविरार्थी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.