पत्थलगांव के भाजपा युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल को मिली बने जशपुर भाजयुमो की मिली अहम जिम्मेदारी..बनाये गए जिला उपाध्यक्ष.. नगरवासियों व युवाओ में खुशी की लहर..

पत्थलगांव के भाजपा युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल को मिली बने जशपुर भाजयुमो की मिली अहम जिम्मेदारी..बनाये गए जिला उपाध्यक्ष.. नगरवासियों व युवाओ में खुशी की लहर..
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना से संक्रमित कर्नाटक और बिहार मुख्यमंत्रियों से बात की और उनका हाल जाना। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा उन्होंने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली है। लता मंगेशकर हल्के लक्षणों के साथ कोविड की जांच में संक्रमित पाई गईं और यहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी रिश्तेदार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 92 वर्षीय गायिका को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दो दिन पहले एक आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। कर्नाटक के मुख्यंत्री बसवराज बोम्मई के सोमवार को कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। बोम्मई ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हल्के लक्षणों के साथ उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वह होम क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने हाल में अपने संपर्क में आये लोगों से भी खुद की जांच कराने तथा क्वारंटीन करने का आग्रह किया है। सीएम नीतीश कुमार भी कोविड पॉजिटिव उनके अलावा कल ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए। वह पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर क्वारंटाइन हैं। कल मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि नीतीश कोरोना जांच में संक्रमित पाये गये हैं और चिकित्सकों की सलाह पर वह गृह पृथकवास में हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।