पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस थाना में शिकायत कर कार्रवाही की उठाई मांग

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस थाना में शिकायत कर कार्रवाही की उठाई मांग
कोंच/उरई । नगर में स्थित शैक्षणिक संस्था एसआरपी इन्टर कॉलेज के मैदान में दिन शुक्रवार को माधौगढ़ विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी मूलचन्द्र निरंजन के समर्थन में आयोजित जनसभा में पधारे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जन सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर करारा हमला करते हुए कहा कि सपा को गुंडा शब्द बोलना ये बहुत हल्का शब्द है। उनके लिए, इन्होंने तो आतंकवादियों को आश्रय देने का काम किया है यानी जो देश के साथ द्रोह करते हैं उनके साथ सपा के लोग खड़े हुए हैं, इसको हमको ध्यान करना होगा। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की इकॉनमी 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ हो गयी है। वहीं हमारी सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है और उनकी आय को दोगुनी करने का काम किया है। सपा की सरकार में गुंडे मवालियों और माफियाओं का राज था। योगी की सरकार ने इन पर लगाम लगाने का काम किया है आखिरकार सपा की क्या मजबूरी है कि कुछ जेल से तो कुछ वेल पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिससे पुन: प्रदेश में माफिया राज कायम हो सके। सपा की सरकार में प्रदेश के अन्दर सिर्फ 15 मेडीकल कॉलेज थे जबकि योगी की सरकार में 59 मेडीकल कालेज प्रदेश में हो गए हैं। वहीं अखलेश व जयंत का गठबंधन राजनीतिक स्वार्थ के गठबंधन है योगी की सरकार ने पलायन कराने वाले लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया और गुंडा राज समाप्त कर अपराधियों की संपत्ति को जब्त कर उनके ऊपर बुलडोजर चलवाकर जनता में भयमुक्त वातावरण स्थापित किया है और प्रदेश में राम राज्य हो गया है और पलायन करने वाले लोग बापिस अपने घरों में आ गए है। वहीं प्रदेश में क्राइम का स्तर घटकर 50 फीसदी से भी कम हो गया है और हमारी बहिन वेटियाँ अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मूलचन्द्र निरंजन को जिताने का काम करें और गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को बताते हुए मूलचन्द्र निरंजन को जिताने का काम करें। इस अवसर पर राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा, विधायक मूलचन्द्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया सहित जनपद से आये मंचासीन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।