होम / दुर्ग-भिलाई / असम प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल, अरुण वोरा सहित नेताओ ने की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। असम प्रवास से लौटकर पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल का रायपुर आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना।
एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने असम प्रवास के दौरान हुए घटनाक्रम और वहां की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर, मनीष बंछोर, सिजू एंथोनी एवं नीरज पाल महापौर, भिलाई सहित अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।
इसके बाद रायपुर निवास पर भी भूपेश बघेल से नेताओं की आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजनीति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
गौरतलब है कि असम प्रवास के दौरान भूपेश बघेल के काफिले को लेकर पथराव की घटना की खबर सामने आई थी। मुलाकात के दौरान नेताओं ने उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा असम प्रवास के अनुभवों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी आपसी चर्चा की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.