-सफाई संबंधी शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण, महापौर ने शिविरों का किया निरीक्षण
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान—समस्या का समाधान आपके द्वार’ का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शिक्षक नगर तथा तुलाराम कन्या विद्यालय, आर्य नगर में सेवा सेतु शिविर लगाए गए। दोनों शिविरों में संबंधित 10 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्राप्त करने और समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दूसरे दिन नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित कुल 16 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें सफाई से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। वहीं अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त कर पात्र प्रकरणों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन और समाधान की सुविधा मिल रही है।
-महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने तुलाराम कन्या विद्यालय, आर्य नगर एवं तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शिक्षक नगर में आयोजित सेवा सेतु शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली। महापौर ने अधिकारियों को पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद शेखर चन्द्राकर, पार्षद विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, सवित्री दमाहे, लोकेश्वरी ठाकुर, मनीषा सोनी, एल्डरमेन अनूप सोनी, कार्यपालन अभियंता सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी राजेन्द्र ढबाले सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-26 सितंबर को सिकोला भाठा और कुशाभाऊ ठाकरे विद्यालय में शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार, 26 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिकोला भाठा एवं कुशाभाऊ ठाकरे विद्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित वार्डों के नागरिकों से विभिन्न समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
इन वार्डों के नागरिक होंगे शामिल
- वार्ड क्रमांक 14 – सिकोला भाठा
- वार्ड क्रमांक 15 – सिकोला बस्ती दक्षिण
- वार्ड क्रमांक 16 – सिकोला बस्ती उत्तर
- वार्ड क्रमांक 17 – औद्योगिक नगर उत्तर
- वार्ड क्रमांक 18 – औद्योगिक नगर दक्षिण
- वार्ड क्रमांक 19 – कैलाश नगर दक्षिण
- वार्ड क्रमांक 20 – शहीद भगत सिंह उत्तर
- वार्ड क्रमांक 21 – तितुरडीह
- वार्ड क्रमांक 22 – स्टेशनपारा
- वार्ड क्रमांक 24 – आमदी मंदिर
- वार्ड क्रमांक 59 – कातुलबोर्ड पूर्व
- वार्ड क्रमांक 60 – कातुलबोर्ड पश्चिम
नगर निगम ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवेदनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.