छत्तीसगढ़

वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर देशभर में गूंजा राष्ट्रगीत

830240920261702251001944069.jpg

-18 जुलाई 2025 को रायपुर से ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने शुरू की थी छह छंदों के सामूहिक गान और हर स्कूल में राष्ट्रगीत की मुहिम
रायपुर/दुर्ग।
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है। ‘नमामि भारतम’ अभियान के तहत विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक गान कार्यक्रमों में देश के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत का सस्वर गायन किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से शुरू हुई एक पहल भी चर्चा में है, जिसे ‘गूगल बॉय’ के नाम से चर्चित रुद्र शर्मा ने 18 जुलाई 2025 को रायपुर से प्रारंभ किया था।
रुद्र शर्मा ने उस समय यह विचार सामने रखा था कि देश के प्रत्येक विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ का गरिमामय गान होना चाहिए तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के केवल दो प्रचलित छंदों तक सीमित रखने के बजाय इसके सभी छह छंदों का ज्ञान, अर्थ और भाव समझाया जाना चाहिए। उनकी इस पहल को उस समय छत्तीसगढ़ के रायपुर से प्रकाशित ‘लोककिरण’ समाचार पत्र तथा दुर्ग से प्रकाशित ‘दक्षिणापथ’ समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
-लगातार करते रहे जागरूक ..
बताया गया कि अपनी पहल को लेकर रुद्र शर्मा ने लगातार व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों को जागरूक किया। मंचीय कार्यक्रमों, सार्वजनिक आयोजनों और आम जीवन में वे ‘वंदे मातरम’ के साथ अभिवादन करने तथा स्वयं राष्ट्रगीत का गायन करने के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते रहे। उनका कहना था कि राष्ट्रगीत और राज्यगीत जैसे राष्ट्रीय गौरव से जुड़े गीतों को विद्यालयों की प्रार्थना सभा में उचित स्थान मिलना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।
-छह छंदों के ज्ञान पर दिया जोर ..
रुद्र शर्मा की पहल का प्रमुख केंद्र ‘वंदे मातरम’ के संपूर्ण छह छंदों का ज्ञान रहा। उनका आग्रह था कि विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के शब्दों के साथ-साथ उसके भाव और अर्थ से भी परिचित कराया जाए। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत के सामूहिक एवं गरिमामय गायन तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने पर उन्होंने जोर दिया।
-रायपुर से उठी आवाज, अब देशभर में सामूहिक गान ..
18 जुलाई 2025 को रायपुर से उठी इस पहल के करीब एक वर्ष बाद 2026 में ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष के अवसर पर देशभर में सामूहिक गान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में रुद्र शर्मा की ओर से पहले उठाए गए इस विषय को व्यापक राष्ट्रीय संदर्भ में देखा जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि विद्यालयों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन और विद्यार्थियों को इसके विभिन्न छंदों से परिचित कराने की पहल उनके उस विचार को व्यापक मंच प्रदान करती है, जिसे उन्होंने छत्तीसगढ़ से उठाया था।
रुद्र शर्मा की ओर से शुरू की गई मुहिम का मूल संदेश यही रहा है कि राष्ट्रगीत केवल औपचारिक गायन तक सीमित न रहे, बल्कि नई पीढ़ी को उसके इतिहास, भाव और महत्व से भी परिचित कराया जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.