-‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
रिसाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन रिसाली भाजपा मंडल द्वारा कृष्णा कुंज, सेक्टर वार्ड-09 में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कृष्णा कुंज परिसर में 76 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाजहित के विभिन्न कार्यों में सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाया जाने वाला सामाजिक दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाना है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे कार्य समाज तथा आने वाली पीढ़ियों के हित से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कृष्णा कुंज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात 76 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, सांसद प्रतिनिधि दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, दशरथ साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीखा तिवारी, शकुंतला दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, रुपेश, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, अरुण सिंह, समाजसेवी सोनू राम सिंग, पूरेन्द्र साहू, अजीत चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.