खेल

राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे टिकेश्वर निषाद

48317092026122458whatsappimage2026-09-17at5.53.15pm.jpeg

पाटन। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 सितंबर 2026 तक दंतेवाड़ा जिले में किया जाएगा। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा, पाटन, जिला दुर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ी टिकेश्वर निषाद का दुर्ग संभाग दुर्ग की ओर से राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है।
टिकेश्वर निषाद ने चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। अब वे दंतेवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा सहित क्षेत्र के खेलप्रेमियों में उत्साह है।
टिकेश्वर निषाद को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग के सहायक संचालक श्री ए. एक्का, सेजस मर्रा के प्राचार्य त्रिपाठी सर, पीटीआई संतोष यादव, भरत लाल साहू, संकुल समन्वयक कोमल निर्मलकर, ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच मुकेश देवांगन, पूर्व शाला अध्यक्ष खिलेश वर्मा, हेमंत टंडन, मोहित साहू, देवा यादव सहित खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा के प्रशिक्षक भरत लाल ताम्रकार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि टिकेश्वर निषाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दुर्ग संभाग एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.