ब्रेकिंग

जैन समाज में आपसी समन्वय और एकता मजबूत करने दो प्रतिनिधि नियुक्त

384240920261333321001942943.jpg

-राजीव जैन एवं ज्ञानचंद जैन को ‘समन्वय प्रवक्ता एवं प्रतिनिधि’ की जिम्मेदारी
भिलाई
। दिगम्बर जैन समाज, भिलाई के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संगठनों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग, संवाद और सौहार्द्र को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से श्रावक श्रेष्ठ राजीव जैन एवं ज्ञानचंद जैन, सेक्टर-10 भिलाई को ‘जैन ट्रस्ट एवं जैन मिलन’ की ओर से समन्वय प्रवक्ता एवं प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जैन ट्रस्ट के महासचिव डॉ. सुधीर गागेय ने दी।
नियुक्त दोनों प्रतिनिधि समाज के विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं सम्माननीय सदस्यों के बीच संवाद स्थापित करने के साथ आपसी विचार-विमर्श और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। साथ ही विभिन्न संगठनों के बीच किसी भी प्रकार के मतभेद की स्थिति में संवाद एवं सहमति के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. सुधीर गागेय ने बताया कि दोनों प्रतिनिधि अपने व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक समझ, व्यवहार-कौशल एवं सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से समाजहित में सभी संगठनों एवं सदस्यों को एकजुट करने की दिशा में कार्य करेंगे। उनकी भूमिका किसी संस्था या संगठन के कार्यों में हस्तक्षेप करने की नहीं, बल्कि समन्वयक के रूप में सभी संगठनों को परस्पर सम्मान, सहयोग और विश्वास के साथ जोड़ने की होगी।
उन्होंने कहा कि दिगम्बर जैन समाज, भिलाई की सामाजिक एवं धार्मिक एकता, संगठनात्मक मजबूती तथा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के निर्माण में दोनों प्रतिनिधियों के प्रयास महत्वपूर्ण होंगे। समाज के विभिन्न संगठनों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित होने से समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.