होम / दुर्ग-भिलाई / गोल्डन ऐरो अवार्ड एवं प्रधान मंत्री शील्ड अवार्ड मिला दुर्ग को
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय राज्य स्तरीय जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड की बैठक राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की अध्यक्षता में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में राज्य सचिव कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र मिश्रा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सरिता पांडेय, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव, राज्य संगठन आयुक्त गाइड शिवानी गणवीर ,राज्य मुख्य आयुक्त के हाथों गोल्डन ऐरो अवार्ड 11 प्रतिभागि कब बुलबुल का प्रमाण पत्र एवं प्रधान मंत्री शील्ड अवार्ड 24 प्रतिभागीयो विवेकानंद ओपन रोवर कू, दुर्ग को प्राप्त हुआ।
जिला संगठन आयुक्त( स्का) बालक दास राऊत ,एवं जिला संगठन आयुक्त (गा) अमिता हसमुख प्राप्त किये तथा दोनों अवार्ड जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख हाथों दिया गया। जिसमें जिले के जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड़ सरस्वती गिरिया, सयुंक्त सचिव हेमा चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी नीता त्रिपाठी, विकास खंड सचिव त्रिलोचंद चौधरी, माया एस पेठकर, नोमिन साहू, मोहन लाल साहू, अन्नपूर्णा रामटेके, रेखा शर्मा, ऐश्वमीन बंजारे, तृप्ति कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.