खास खबरें

बल्क वेस्ट जनरेटर संस्थानों में 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता

405240920261425541001943401.jpg

होटल सागर इंटरनेशनल में निगम की स्वच्छता टीम ने स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
दुर्ग।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटर (Bulk Waste Generator) संस्थानों में 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 24 स्थित होटल सागर इंटरनेशनल में होटल के मैनेजर एवं स्टाफ को स्रोत स्तर पर कचरा प्रबंधन की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान निगम की स्वच्छता टीम ने ठोस अपशिष्ट के स्रोत स्तर पर पृथक्करण, उचित संग्रहण एवं वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। टीम ने बताया कि कचरे का उत्पत्ति स्थल पर ही उचित पृथक्करण किए जाने से उसके पुनर्चक्रण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निपटान में सुविधा होती है। इससे कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।
स्वच्छता टीम ने बल्क वेस्ट जनरेटर संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे संस्थानों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कचरे का पृथक्करण एवं प्रबंधन किया जाना स्वच्छ शहर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गीले एवं सूखे कचरे सहित विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों को अलग-अलग रखने से कचरे के उचित प्रबंधन और उसके उपयोगी प्रसंस्करण की संभावनाएं बढ़ती हैं।
प्रशिक्षण के दौरान होटल प्रबंधन एवं स्टाफ से नियमित रूप से 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही उन्हें अपने आसपास के नागरिकों एवं अन्य संस्थानों को भी स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने कहा गया।
इस अवसर पर होटल सागर इंटरनेशनल के मैनेजर एवं स्टाफ तथा नगर पालिक निगम दुर्ग की स्वच्छता टीम उपस्थित रही। निगम द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर दुर्ग के निर्माण के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनभागीदारी और संस्थागत स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.