ब्रेकिंग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

33006062026115334whatsappimage2026-06-06at5.20.17pm.jpeg

-नागपुर में चल रहे ऑनलाइन बेटिंग सेंटर पर छापा, करोड़ों के अवैध कारोबार का खुलासा

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य मास्टरमाइंड सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज, सिम कार्ड, नकदी तथा लगभग 23 लाख रुपये मूल्य के सोने और डायमंड के आभूषण जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना छावनी क्षेत्र निवासी निशांत कुमार गुप्ता (29 वर्ष) लंबे समय से विभिन्न राज्यों में ठिकाने बदल-बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन कर रहा था। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की जांच में ऑनलाइन सट्टा संचालन के प्रमाण मिले।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह "C-B Cricket Buzz Betting App" और "RubyBet" नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित करता था। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसने महाराष्ट्र के नागपुर में किराये का मकान लेकर अपने सहयोगियों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का संचालन शुरू कर रखा था।
इसके बाद दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने नागपुर पहुंचकर किराये के मकान में दबिश दी, जहां से आठ युवकों को ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डिपॉजिट, विड्रॉल, अकाउंट संचालन, आईडी मैनेजमेंट और तकनीकी कार्यों के लिए प्रतिमाह 20 से 25 हजार रुपये वेतन प्राप्त करते थे।
जांच में सामने आया कि गिरोह प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपये का ऑनलाइन लेन-देन करता था, जो प्रतिमाह लगभग डेढ़ करोड़ रुपये तक पहुंचता था। ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों में जमा कर कई स्तरों पर ट्रांसफर किया जाता था ताकि धन के वास्तविक स्रोत और लाभार्थियों को छिपाया जा सके।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 45 सिम कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, हिसाब-किताब रजिस्टर, विभिन्न दस्तावेज और 1 लाख 54 हजार 620 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता ने ऑनलाइन सट्टे से अर्जित अवैध धन से सोने और डायमंड के महंगे आभूषण खरीदे थे। पुलिस ने भिलाई स्थित महावीर ज्वेलर्स में गिरवी रखे गए लगभग 15 तोला सोना एवं डायमंड मिश्रित आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 371/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा टेलीकॉम अधिनियम की धारा 42 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.