ब्रेकिंग

दृष्टिबाधित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सेवाभावी शिक्षकों व समाजसेवियों का सम्मान

87210092026115533whatsappimage2026-09-10at4.48.00pm.jpeg

-रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर का समापन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Image after paragraph


भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा संचालित नयनदीप विद्या मंदिर में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई इस्पात संयंत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में नयनदीप विद्या मंदिर के दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सहयोग करने वाले सेवाभावी शिक्षकों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल हेड डॉ. उदय कुमार ने कहा कि दृष्टि न होने के बावजूद इन बच्चों का जीवन के प्रति दृष्टिकोण अत्यंत सकारात्मक है। सामान्य व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार लोगों को देखता है, लेकिन ये बच्चे सभी को समान दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नेत्र, दंत एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था कराई तथा भविष्य में भी बच्चों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. उदय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ बच्चों में खून की कमी तथा दांतों से संबंधित समस्या सामने आई है। आवश्यकता के अनुसार अस्पताल में भी उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बच्चों की संगीत प्रतिभा की भी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण विभाग दुर्ग के डिप्टी डायरेक्टर ए.पी. गौतम ने कहा कि बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सामग्री संस्था को समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के हित में संस्था को भविष्य में जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, विभागीय स्तर पर उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में संजय कुमार, महाप्रबंधक सिविल, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र तथा अनिल कुमार चौहान, अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग/रेगुलेटिंग कमीशन भिलाई भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एम.सी. जैन, अध्यक्ष सी.एस. बाजवा, महासचिव ज्ञानचंद जैन एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन कन्नौजे मंचासीन रहे।
ट्रस्ट के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र की सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए मिलने वाला सहयोग संस्था के लिए महत्वपूर्ण है। चेयरमैन एम.सी. जैन ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन एवं बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉ. उदय कुमार एवं चिकित्सकीय टीम का आभार जताया।
अध्यक्ष सी.एस. बाजवा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में नयनदीप विद्या मंदिर को सहयोग देने वाले सेवाभावी लोगों का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।
-सेवाभावी शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान
कार्यक्रम में सुरेश चंद जैन भिलाई, संजू दुग्गड़, ऋषभ देशलहरा दुर्ग, मनोहर मेडिकोज के संचालक सुरेश रतनानी, सेवाभावी शिक्षक ए.सी. श्रीवास्तव, श्रीमती उमा पांडे, नयनदीप विद्या मंदिर की प्राचार्या सुश्री श्वेता महोबिया, संगीत शिक्षक मनीष ओझा, दृष्टिबाधित शिक्षक अजय दुबे, आजाद उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मड़ौदा की प्राचार्या रोमा भट्टाचार्य, मैत्री विद्या निकेतन की प्राचार्या श्रीमती बीना संजीव, अपोलो नर्सिंग कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. राखी शर्मा तथा महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यालय भिलाई की प्राचार्या श्रीमती अंजू ठाकुर का अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. चित्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. कौशिक किशोर, डॉ. शशिकला शिशु रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. दीक्षा नायक दंत रोग विशेषज्ञ ने मेडिकल स्टाफ के साथ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
आयोजन में महिला चैंबर भिलाई ने भी सहयोग प्रदान किया। श्रीमती गीता वर्मा, सविता शर्मा, रश्मि वर्मा, सुनीता सोनी, उदिता, संगीता लहरी, मोनिका राजपूत, योजना दहाने एवं श्रीमती आशा ने नयनदीप विद्या मंदिर को अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजन अतिथियों को खिलाकर सभी का दिल जीत लिया। इस पहल की अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एस. संजीव, पी.सी. लालवानी एवं रमेश पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नयनदीप विद्या मंदिर की प्राचार्या सुश्री श्वेता महोबिया ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन कन्नौजे ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.