ब्रेकिंग

दुर्ग में 12 सितंबर से सजेगा श्री रामदेव बाबा का भादवा मेला

69310092026122214whatsappimage2026-09-10at5.49.48pm.jpeg

-10 दिनों तक देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे जम्मा जागरण व भजनों की प्रस्तुति, परचों का मिलेगा लाभ
दुर्ग।
श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर, पुलगांव नाका में 12 से 21 सितंबर तक 10 दिवसीय श्री रामदेव बाबा के भादवा मेला का आयोजन किया गया है। भादवा मेला के दौरान प्रतिदिन रात 10 बजे से जम्मा जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था से सराबोर करेंगे। इस अवसर पर दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परचों का पुण्य लाभ भी प्राप्त होगा। आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन एवं सुश्री पायल जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री रामदेव बाबा के परम भक्त सोहनलाल बापजी (चालीसगांव, महाराष्ट्र) के पुण्य प्रताप से तथा भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में भादवा मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दरबार परिसर में भव्य वाटरपु्रफ पंडाल तैयार किए गए हैं। आयोजन की शुरुआत 12 सितंबर को भव्य जम्मा जागरण एवं श्री रामदेव बाबा के जन्मोत्सव की प्रस्तुति के साथ होगी। इस दिन दुर्ग के प्रसिद्ध भजन गायक गौरव बजाज भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 13 सितंबर को श्याम देव शास्त्री (औरैया, उत्तर प्रदेश), 14 सितंबर को सूरज शर्मा (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), 15 सितंबर को जीतू जैन (धमतरी), 16 सितंबर को पारस बरड़िया (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), 17 सितंबर को मनोज एवं मोनू (बालोद), 18 सितंबर को भरत गोयल (बालोतरा, राजस्थान), 19 सितंबर को विवेक पार्थ एवं आकाश सार्थ (अमरावती, महाराष्ट्र) तथा 20 सितंबर को गौरव बजाज (दुर्ग) द्वारा जम्मा जागरण एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले के अंतिम दिन 21 सितंबर को सुबह 11 बजे महाआरती एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन ने बताया कि श्री रामदेव बाबा दरबार में भादवा मेला के अवसर पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है। इस वर्ष भी 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा के दर्शन एवं भक्ति कार्यक्रमों का पुण्य लाभ लेने की अपील की। आयोजन की तैयारियों में समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन, सुश्री पायल जैन, मनीष जैन, गौरव बजाज, प्रवीण पींचा, गौरव पींचा, गोविंद बजाज, संतोष छाजेड़, आशीष सोनी, दिनेश रुपारेल, राकेश धाड़ीवाल, गौतम धाड़ीवाल, प्रशांत शर्मा, पंकज राव, बंटी पारख, महावीर बाफना, मनीष छाजेड़, नरेश भंडारी, निर्मल रुपारेल, संजू पुरोहित, मोंटी सोनी, रुपल गुप्ता, गुंजा पींचा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.