-वेयरहाउस कोर्स के युवाओं के चेहरे पर खिले खुशी के फूल, ₹21 हजार मासिक CTC पर बेंगलुरु में करेंगे जॉब
अंजोरा। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर, अंजोरा के वेयरहाउस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के 21 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है। प्लेसमेंट के बाद आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने चयनित छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर वितरित किए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
दो माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद इन युवाओं का बेंगलुरु स्थित स्विगी कंपनी COMETT STAFFING SOLUTIONS PVT. LTD.में चयन हुआ है। चयनित युवाओं को लगभग ₹21,000 मासिक CTC पर रोजगार मिलेगा। ऑफर लेटर मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने छात्र-छात्राओं से सहज बातचीत कर उनके प्रशिक्षण एवं रोजगार से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को मेहनत और लगन के साथ कार्य करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि "युवाओं को रोजगार से जोड़ना ही सुशासन की असली पहचान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार हर हाथ को काम देने के लिए संकल्पित है। अंजोरा का यह स्किल सेंटर ग्रामीण युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।"
उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करें और अपने गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से ग्रामीण एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी जानकारी के साथ कम्युनिकेशन स्किल, सॉफ्ट स्किल, ग्रूमिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
सेंटर हेड सुभाष डोंगरे ने बताया कि अंजोरा सेंटर में ग्रामीण युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद कई छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के साथ उनमें आत्मविश्वास और कार्यक्षमता का विकास करना है।
प्लेसमेंट लेटर वितरण कार्यक्रम में वेयरहाउस ट्रेनर भीषम कुमार देशमुख ने चयनित सभी युवाओं को उनकी पहली नौकरी के लिए बधाई दी।
-प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास..
छात्राओं गीतांजली और मालती ने बताया कि वे पहले कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। अब पढ़ाई के साथ नौकरी करने का अवसर मिला है। प्रशिक्षण के दौरान ग्रूमिंग, होटल एवं इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी के साथ कम्युनिकेशन स्किल, टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल क्लासेस का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि पहले लोगों के सामने बोलने में झिझक और डर लगता था, लेकिन प्रशिक्षण के बाद आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।
-चयनित छात्र-छात्राएं...
पुनेश्वरी, हेमलता, प्रीति, दीपा, सुरुचि, उमेश्वरी, वंदना, सोनिया, कुमकुम, ज्योति, दिव्या, गुलेश्वरी, भूपेंद्र, खिलेश्वरी सहित अन्य चयनित छात्र-छात्राओं को बेंगलुरु COMETT STAFFING SOLUTIONS PVT. LTD.में रोजगार का अवसर मिला है। सभी चयनित युवाओं का मासिक CTC लगभग ₹21,000 है। इससे परिवार में खुशी का मौहोल है अब घर आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.